मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में आई तेजी के बाद लोगों में भी समृद्धि दिखती है। आज गांव-गांव में युवाओं के पास मोटरसायकल है और ट्रैैक्टर है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए कई कार्य किए गए है और निरंतर रुप से किए जा रहे है। कई राशन दुकानों की स्थापना की गई, ताकि लोगों को नजदीक में ही राशन प्राप्त हो सके। किसानों की सुविधा के लिए एर्राबोर और केरलापाल में धान खरीदी केन्द्र भी स्थापित किया गया है। इस दौरान चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या मंे ग्रामीण उपस्थित थे।