Home » नीतू सिंह ने पूरी की ‘जुग जुग जियो की शूटिंग, आलिया भट्ट ने फोटो पर लुटाया प्यार

नीतू सिंह ने पूरी की ‘जुग जुग जियो की शूटिंग, आलिया भट्ट ने फोटो पर लुटाया प्यार

by Bhupendra Sahu

रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह लंबे समय के बाद काम पर वापसी करने जा रही हैं. वह फिल्म जुग जुग जियो से वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में नीतू सिंह के साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. नीतू सिंह ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है और उन्होंने इस बात की सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. नीतू सिंह ने जुग जुग जियो की शूटिंग पूरी करने पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है. उनकी इस तस्वीर पर उनकी होने वाली बहू आलिया भट्ट ने कमेंट करके प्यार लुटाया है. नीतू सिंह ने एक मिरर सेल्फी शेयर की है. इस फोटो में वह नीतू सिंह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं और उन्होंने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आखिरकार जुग जुग जियो की शूटिंग खत्म हुई. बहुत ही शानदार अनुभव था और कई प्यारे दोस्त बनाए. इस समय में मेरे अंदर कॉन्फिडेंस आया जो इस समय जरुरी है. ये फिल्म हमेशा मेरे लिए स्पेशल रहेगी.

नीतू सिंह की इस तस्वीर पर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है. मनीष पॉल ने हार्ट इमोजी पोस्ट की तो कियारा आडवाणी ने लिखा- आप बहुत स्पेशल हो. नीतू सिंह की होने वाली बहू आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा- बहुत सुंदर. डायरेक्टर राज मेहता ने नीतू सिंह के फिल्म की शूटिंग खत्म करने पर एक नोट लिखा था. जिसे नीतू सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था. उन्होंने लिखा- मुझे मेरी एक्साइटमेंट याद है जब करण ने जुग जुग जियो में गीता के किरदार के लिए आपका नाम मेंशन किया.

जब मैं आपसे पहली बार मिला था तब मुझे पता था आपसे बेहतर इस किरदार के लिए कोई नहीं हो सकता है. आप कई फैंस के लिए स्ट्रेंथ हैं और हमेशा रहेंगी. जैसा कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं. आपको डायरेक्ट करना एक विशेषाधिकार की बात है. आपकी फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर आपको मेरे दिल के इस हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं. बिग हग मैम.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More