Home » सेब पर की गई वैक्स कोटिंग को हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

सेब पर की गई वैक्स कोटिंग को हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

by Bhupendra Sahu

कई दुकानदार पुराने सेब को चमकता हुए दिखाने के लिए इस पर वैक्स की कोटिंग कर देते हैं ताकि खरीदार को लगे कि सेब बढिय़ा और नया है। हालांकि, ऐसे सेब का सेवन सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि इसके कारण शरीर कई समस्याओं की चपेट में आ सकता है। आइए आज हम आपको सेब पर की गई वैक्स कोटिंग की पहचान करने का तरीका और इससे वैक्स को हटाने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताते हैं।

सेब पर वैक्स की कोटिंग का पता लगाने का तरीका
आमतौर पर सेब पर तीन तरह की वैक्स कोटिंग की जाती है, जिनका नाम बीजवैक्स, कर्नाउबा वैक्स और शेलैक वैक्स है। वैसे सेब पर मौजूद इनमें से किसी भी वैक्स कोटिंग को पहचाना मुश्किल काम नहीं हैं। बस जब भी आप सेब खरीदे तो उसके ऊपर हल्के हाथों से नाखून या किसी अन्य चीज से खुरेंचे। इससे आपको सफेद रंग की वैक्स की कोटिंग दिखाई देने लगेगी। बेहतर होगा कि आप ऐसे सेब को न खरीदें।
नमक और गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल
अगर आपने वैक्स कोटिंग वाले सेब खरीद लिए हैं या फिर कोई मेहमान ऐसे सेब लेकर आया है तो इस कोटिंग को हटाने के लिए आप नमक और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बड़े बर्तन में गुनगुने पानी को भरे, फिर उसमें एक बड़ी चम्मच नमक मिलाएं। इसके बाद इसमें लगभग दो मिनट के लिए सेब को डालने के बाद निकाल लें और किसी फ्रेश कपड़े से पोंछकर उसका सेवन करें।
बेकिंग सोडा आएगा काम
बेकिंग सोडा की मदद से भी आप सेब पर की गई वैक्स कोटिंग को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए पहले एक लीटर पानी में एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इस मिश्रण में सेब को डालकर लगभग पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दे। इसके बाद सेब को बाहर निकालकर किसी साफ कपड़े से अच्छे से पोंछ दें। यकीनन इसके बाद सेब खाने योग्य हो जाएंगे।
सिरका करेगा मदद
अगर सेब पर वैक्स की कोटिंग है तो उसे हटाने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में दो चम्मच सिरका मिलाकर एक घोल तैयार कर लें, फिर इस घोल में सेब को कुछ देर रखने के बाद साफ पानी से अच्छे से धोएं। अंत में सेब को साफ कपड़े से पोंछकर स्टोर करें और जब चाहें सेब का सेवन करें।
नींबू का रस भी है प्रभावी
आमतौर पर नींबू के रस का इस्तेमाल खाने से लेकर घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल सेब की वैक्स कोटिंग को हटाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले दो लीटर पानी में एक चौथाई कप नींबू का रस मिलाएं, फिर इसमें सेब डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सेब को साफ पानी से धोकर इसे साफ कपड़े से पोंछकर खाएं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More