Home » अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के मुरीद हुए वीरेंद्र सहवाग

अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के मुरीद हुए वीरेंद्र सहवाग

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अफगानिस्तान के बैटर नजीबुल्लाह जादरान के मुरीद बन गए हैं। उनका कहना है कि जादरान को जल्द ही इंडियन प्रीमियम में कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है और वो इस तरफ बढ़ रहे हैं। 28 साल के जादरान ने टी-20 वर्ल्ड कप में 34.40 की औसत और 135.43 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 48 गेंदों में 73 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के जड़े।

क्रिकबज से बातचीत करते हुए जादरान ने कहा, मैं उनके साथ टी-20 लीग में खेल चुका हूं, इसलिए मैं उनसे इस तरह की पारी की उम्मीद कर रहा था। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ शानदार हैं और मुझे लगता है कि अब आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट उनसे ज्यादा दूर नहीं है। जादरान ने जिस तरह से ने मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी की कीवी स्पिन जोड़ी का मुकाबला किया, सहवाग उससे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने आगे कहा, ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान के बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले नजीबुल्लाह बिल्कुल अलग पिच पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर की स्पिन जोड़ी के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाज की। यहां तक कि जिमी नीशम के पहले ही ओवर में उन्होंने दो चौके जड़े।नजीबुल्लाह पाकिस्तान सुपर लीग(पीसीएल) में कराची किंग्स की तरफ से खेले। वो सीपीएल, द ग्लोबल टी-20 कनाडा, टी-10 लीग और अफगानिस्तान की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। 140 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.42 की औसत से 2468 रन बनाए हैं, जिसमें 10 फिफ्टी शामिल हैं। उनक सर्वाधिक स्कोर 97 रन है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More