Home » आपकी ये गलतियां बाथरूम के पाइप को पहुंचा सकती हैं नुकसान

आपकी ये गलतियां बाथरूम के पाइप को पहुंचा सकती हैं नुकसान

by Bhupendra Sahu

अगर बाथरूम का पाइप ब्लॉक हो जाए तो इसकी वजह से काफी परेशानी होने लगती है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि इसके ब्लॉक होने के पीछे आपकी ही कुछ गलतियां हो सकती हैं। दरअसल, कई बार लोग बाथरूम की साफ-सफाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिसका खामियाजा बाद में पाइप को भुगतना पड़ता है। आइए आज ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जानते हैं जो आपके बाथरूम के पाइप को खराब कर सकती हैं।

नाली में शैंपू के पाउच और बाल आदि जाने देना
कई लोगों की आदत होती है कि वे शैंपू के पाउच जैसी चीजों को बाथरूम के फर्श पर छोड़ देते हैं जो पानी में बहते हुए नाली के अंदर चला जाता है और पाइप में फंस जाता है। यही नहीं, कई बार बालों को धोते वक्त बाल भी पानी के साथ पाइप में इक_े हो जाते हैं और नाली को ब्लॉक कर देते हैं। अगर आप भी नहाते वक्त इस तरह की गलतियां करती हैं तो ऐसा करने बचें।
एसिड युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करना
अगर बाथरूम का पाइप जाम हो जाए तो लोग तरह-तरह के एसिड युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करने लगते हैं। हालांकि ऐसा करना गलत है क्योंकि इससे पाइप फट सकता है या फिर धीरे-धीरे गलकर खराब होने लगता है। नाली को साफ करने का यह तरीका यह गलत है, इसलिए साफ-सफाई करने के लिए नेचुरल तरीके आजमाएं। वैसे अगर नाली के आसपास गंदगी इक_ा नहीं है तो पाइप जल्दी खराब नहीं होगा।
लीक पाइप को नजरअंदाज करना
अगर आपके बाथरूम के किसी पाइप से हल्की-फुल्की लीकेज हो रही है तो उसे नजरअंदाज न करें। दरअसल, कई बार पाइप के लीक होने से न सिर्फ गंदगी फैलती है, बल्कि कीटाणुओं के पनपने का भी डर रहता है। इसलिए जैसे ही किसी पाइप के लीक होने की समस्या सामने आए, उसे तुरंत ठीक करवाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि पुराने पाइप को निकालकर नया पाइप लगवाएं। ऐसा करने से परेशानी को बढऩे से रोका जा सकता है।
छोटी-छोटी परेशानियों को अनदेखा करना
बाथरूम से बदबू आना या फिर पानी का जमाव होना, ऐसी कई छोटी-छोटी परेशानियों को अनदेखा करने की गलती न करें। दरअसल, जब पाइप पुराना हो जाता हैं तो यह ढंग से काम करना बंद कर देता है और इस वजह से पानी का जमाव होने या देर से पास होने और बदबू आने जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में आपको पाइप साफ करना चाहिए य इसे बदलना चहिए।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More