भिलाई। अहिवारा बस स्टैंड में सेवक डायोग्रास्टिक सेंटर अहिवारा का शुभारंभ आज धनतेरस के शुभ अवसर पर बद्री नारायण राठी ने पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान के साथ किया। इस अवसर पर सेवक डायोग्रास्टिक सेंटर के संचालक विकास जायसवाल एवं हेमंत राठी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज जो अहिवारा में सेवक डायोग्रास्टिक सेंटर का शुभारंभ हुआ है वह हमारा दूसरा यूनिट है। यह सेंटर बिजनेस के मद्देनजर नही बल्कि लोगों के सेवा के लिए प्रारंभ किया गया है। इसलिए यहां सभी जगहों से कम दर पर रक्त एवं यूरिन की जांच आज से प्रारंभ की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि हमारे इन सेंटरों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों द्वारा रक्त और यूरिन जांच करवाने पर विशेष रूप से छूट दिया जा रहा है, क्योंकि यह शहरी क्षेत्र नही यहां के लोग ग्रामीण परिवेश वाले हैं, और इस बढती मंहगाई में सबकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है, इसलिए हमने यहां के गांव और गरीब लोगों को विशेष तौर पर छूट देकर राहत प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं।
सेवक डायोग्रास्टिक सेंटर अहिवारा के इस शुभारंभ अवसर पर नवदृष्टि फाउंडेशन रेड ड्राप छत्तीसगढ ब्लड डोनर फाउण्डेशन की ओर से राज अढतिया, सूरज साहू, नरोत्तम वर्मा, दिलेश्वर, धर्मेन्द्र, नम्रता, दीनू और श्री नयन सहित आस पास क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।