Home » पेट्रोल और डीजल स्थिर…

पेट्रोल और डीजल स्थिर…

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उच्च स्तर पर रहने के बीच घरेलू स्तर पर सात दिनों के बाद पेट्रोल में और लगातार दूसरे दिन डीजल में टिकाव रहा। राजधानी दिल्ली मेंं पेट्रोल 110.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 118.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 107.90 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 113.79 रुपये और डीजल 105.07 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 113.93 रुपये और डीजल 104.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल के 110.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 107.20 रुपये और डीजल 99.12 रुपये प्रति लीटर पर है।

अभी देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी है। अधिकांश शहरों में डीजल भी शतक लगा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी ऊंचे स्तर पर। बुधवार को सिंगापुर में कच्चे तेल कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत उतरकर 83.97 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.33 प्रतिशत गिरकर 82.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More