मुंबई ।अमेरिकी फेड रिजर्व की बुधवार को समाप्त हो रही बैठक से पहले दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के सपाट रहने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 19 पैसे की उछाल लेकर 74.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी दिवस रुपया एक पैसे की बढ़त लेकर 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे बढ़कर 74.83 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और बिकवाली के बल पर 74.66 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। लिवाली के दबाव में यह 74.86 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 74.87 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की छलांग लगाकर 74.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।