Home » अक्टूबर में निर्यात 42 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंचा

अक्टूबर में निर्यात 42 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंचा

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । वैश्विक स्तर पर मांग में सुधार होने से इस वर्ष अक्टूबर में देश का निर्यात 42.33 प्रतिशत बढ़कर 35.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष इसी महीने में 24.92 अरब डॉलर रहा था। निर्यात अब कोरोना से पूर्व स्तर को भी पार कर गया है। अक्टूबर 2019 में निर्यात 26.23 अरब डॉलर रहा था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में आयात 55.37 अरब डॉलर रहा जो अक्टूबर 2020 के 34.07 अरब डॉलर के आयात की तुलना में 62.49 प्रतिशत अधिक है। अक्टूबर 2019 में आयात 37.99 अरब डॉलर रहा था। इस तरह से इस वर्ष अक्टूबर में व्यापार घाटा 19.9 अरब डॉलर का रहा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान यह 98.71 अरब डॉलर रहा है।

चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 400 अरब डॉलर का निर्यात का लक्ष्य रखा है और अप्रैल से अक्टूबर के दौरान 232.58 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 150.53 अरब डॉलर की तुलना में 54.51 प्रतिशत और अप्रैल अक्टूबर 2019 की तुलना में 25.45 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल अक्टूबर के दौरान देश का आयात 331.29 अरब डॉलर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 185.38 अरब डॉलर रहा था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More