नयी दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूंजीगत व्यय और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति पर जोर देने के उद्देश्य से आज बिजली मंत्रालय, कोयला मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग के पूंजीगत व्यय की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव, बिजली सचिव, कोयला सचिव, परमाणु ऊर्जा सचिव, अतिरिक्त सचिव कोयला और आर्थिक मामलों के संयुक्त सचिव ने भाग लिया।
श्रीमती सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर व्यय का मौके पर निगरानी करने की आवश्यकता बतायी और संबंधित मंत्रालयों को लगातार इस संबंध में संबंधित राज्यों के साथ तालमेल कर काम कर परियोजना को तीव्रता से पूरा करने के लिए कहा।
समीक्षा के दौरान चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के अनुमानित पूंज व्यय को हासिल करने और अगली तिमाहियों के व्यय के साथ ही राष्ट्रीय इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए कहा गया। वित्त मंत्री अधिकारियों को सिर्फ फंड जारी ही नहीं करने बल्कि निगरानी करने के लिए भी कहा।
00