Home » आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट तय

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट तय

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड के कंटेंट किंग एवं सुपरस्टार अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म डॉक्टर जी की रिलीज डेट तय कर दी गई। यह फिल्म अगले साल 17 जून 2022 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस बात की जानकारी स्वयं अभिनेता आयुष्मान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म डॉक्टर जी से अभिनेत्री रकुलप्रीत के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, 17 जून 2022 को अपनी टिकटें बुक कर लीजिए क्योंकि मैं, रकुलप्रीत और शेफाली शाह डॉक्टर जी के लिए साथ में आ रहे है।
साझा की गई तस्वीर में आयुष्मान और रकुल डॉक्टर की पोशाक में नजर आ रहे हैं।

बता दें इस फिल्म की शूटिंग संगम नगरी प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में की गई हैं। फिल्म के मुख्य सीन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में फिल्माए गए थे। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग को एक अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था।
वर्कफ्रंट की बात करे तो आयुष्मान आखिरी बार फिल्म गुलबो सिताबो में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। वे डॉक्टर जी के अलावा अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More