Home » न्यूजीलैंड से मिली हार पर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को लताड़ा

न्यूजीलैंड से मिली हार पर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को लताड़ा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । टी-20 विश्व कप में भारत से कभी ना हारने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने कायम रखा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही विराट कोहली की सेना के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के दरवाजे लगभग बंद हो गए हैं। कीवी गेंदबाजों के आगे स्टार बल्लेबाजों से सजा भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और टीम जैसे-तैसे स्कोर बोर्ड पर 110 रन टांग सकी। न्यूजीलैंड के हाथों मिली इस शर्मनाक हार पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की जमकर क्लास लगाई है।

वहीं, शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय टीम के खेल को देखते हुए अब कोई चमत्कार ही उनको अंतिम चार में पहुंचा सकता है। शोएब अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, जैसा मैंने आपसे कहा था मैच से पहले और काफी दिनों से पहले कह रहा था कि हिन्दुस्तान परेशानी में पड़ सकता है और न्यूजीलैंड अगर टॉस जीत गया तो हिन्दुस्तान की शाहमत आ जाएगी और वही बात हुई। आज हिन्दुस्तान की टीम बहुत बुरी तरह से खेली और उनका प्रदर्शन बेहद निराशानजनक रहा। मुझे लगा ही नहीं कि वह किसी भी समय मैच में थे और वह काफी ज्यादा प्रेशर में नजर आ रहे थे जिसको देखकर लग ही नहीं रहा था कि दो टीम खेल रही हैं। भारत ने जिस तरह का खेल दिखाया उससे काफी दुखी हूं।

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने शाहिद अफरीदी ने ट्वीट करके कहा कि अब टीम इंडिया को कोई चमत्कार ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है। उन्होंने लिखा, सेमीफाइनल में पहुंचने के भारत के अभी भी चांस हैं, लेकिन जिस तरह से वह इस इवेंट के दो बड़े मुकाबले खेले हैं उसको देखते हुए कोई चमत्कार ही उनको चलीफाई करा सकता है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे तीनों ही मैचों को बड़े अंतर से जीतना होगा और इसके साथ ही यह दुआ भी करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More