Home » अगर मेरे फैंस चाहेंगे तो मैं दोबारा बिग बॉस के घर में जाऊंगी: डोनल बिष्ट

अगर मेरे फैंस चाहेंगे तो मैं दोबारा बिग बॉस के घर में जाऊंगी: डोनल बिष्ट

by Bhupendra Sahu

हाल ही में बिग बॉस 15 से इविक्शन के बाद अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने शो के लेकर काफी खुलासे किए हैं। उन्होंने बिग बॉस 15 को लेकर अपने विचार साझा किए। शमिता शेट्टी के व्यवहार को लेकर अभिनेत्री डोनल ने कहा कि, शमिता का व्यवहार सच में बहुत बुरा है। वो शो में किसी को भी अपना खाना नही छूने देती थी, अगर गलती से किसी ने कुछ खा भी लिया तो वे उस बात पर बहुत हंगामा भी मचाती थी। मेरे एक दिन चोट लग गई थी तो शमिता ने मुझे आइसपैक भी नहीं दिया था। मेरी चोट का हिस्सा बिलकुल नीला पड़ गया था परंतु फिर भी उन्होंने आइसपैक नही दिया। सच में कहूं तो शमिता काफी मतलबी है।

आगे बातचीत करते हुए उन्होंने बिग बॉस के विनर की घोषणा करते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि नितीश, प्रतीक और अफसाना इन तीनों में से कोई भी बिग बॉस15 को जीत सकता। क्योंकि यह तीनो दिमाग से खेलते हैं और यह लोग जल्दी भावनाओं में नहीं बहते हैं।

बिग बॉस में दोबारा जानें के सवाल पर जवाब देते हुए डोनल ने कहा कि, बिग बॉस से इविक्शन के बाद मेरे फैंस ने मुझे काफी सपोर्ट किया है अगर वे चाहेंगे कि मैं बिग बॉस का हिस्सा दोबारा बनू और मुझे बिग बॉस से दोबारा एंट्री का प्रस्ताव आयेगा तो मै जरुर ही शो का हिस्सा बनना चाहूंगी।
बता दें कि डोनल जल्द ही तेलुगु फिल्म डेयर टू स्लिप से फिल्मों डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के अलावा वे एक वेब सीरीज और कई सारी म्यूजिक विडियोज में भी नजर आएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More