Home » जैस्मीन भसीन और मोहसिन खान ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिलाया हाथ

जैस्मीन भसीन और मोहसिन खान ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए मिलाया हाथ

by Bhupendra Sahu

बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी जैस्मीन भसीन टेलीविजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। बिग बॉस 14 से उन्हें विशेष ख्याति मिली थी। हाल में उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। अब जानकारी सामने आ रही है कि उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो के लिए टीवी अभिनेता मोहसिन खान के साथ हाथ मिलाया है। मोहसिन भी टीवी जगत के जाने माने चेहरा हैं। इन दोनों कलाकारों को एक साथ देखना वाकई में रोमांचकारी अनुभव होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, जैस्मीन और मोहसिन एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं। सूत्र ने कहा कि इस म्यूजिक वीडियो के गाने को गायक मोहित चौहान और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इस प्रोजेक्ट को राजस्थान में शूट किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब जैस्मीन और मोहसिन एक साथ नजर आएंगे। पहली बार उन्हें एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखना उनके प्रशंसकों के लिए यादगार लम्हा होगा।

हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल में जैस्मीन ने कई म्यूजिक वीडियो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। तेरा सूट, 2 फोन, तू भी सताया जाएगा, पानी दी गल और तेनु याद करां जैसे म्यूजिक वीडियो में उन्हें देखा गया है। उनका सबसे हालिया गाना प्यार एक तरफा रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें अमाल मलिक के साथ देखा गया है। इसमें जैस्मीन और अमाल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था।

छोटे पर्दे पर जैस्मिन ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल टशन-ए-इश्क से की थी। पहले ही सीरियल में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद वह जमाई राजा, शक्ति- अस्तित्व के एहसास की और तू आशिकी जैसे कई शोज का हिस्सा बनीं। दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद जैस्मिन को छोटे पर्दे पर खूब लोकप्रियता मिली। 28 जून, 1990 को कोटा, राजस्थान में उनका जन्म हुआ था।

मोहसिन के करियर की बात करें तो उन्हें लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान मिली थी। इस सीरियल में उन्होंने कार्तिक की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 13 अक्टूबर को शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की थी। उन्होंने उन दर्शकों के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने उनके किरदार को भरपूर प्यार दिया। इस शो में शिवांगी जोशी के साथ उनकी जुगलबंदी को सराहना मिली थी। शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More