श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्य तिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया नमन

उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी राजनीतिक दूरदर्शिता और कुशलतापूर्वक नेतृत्व से वैश्विक पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं । बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी।

जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।