नई दिल्ली । दिल्ली में छठ पूजा को लेकर केजरीवाल सरकार और बीजेपी में जमकर जुबानी जंग हो रही है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान दिया गया था कि दिल्ली में यमुना नदी में छठ पूजा नहीं करने की अनुमति दी जाएगी । यमुना के तट पर दिल्ली सरकार के द्वारा छठ पूजा नहीं करने की अनुमति को लेकर सांसद मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हल्ला बोल रहे हैं और इसे पूर्वांचलयो का आस्था के साथ जोड़कर अरविंद केजरीवाल से गुहार लगा रहे हैं कि आप हम पूर्वांचलीओ के आस्था के साथ खिलवाड़ न करें और छठ पूजा यमुना के तट पर करने की अनुमति दे दे।
मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कहीं ना कहीं हिंदू धर्म और पूर्वांचलयों के आस्था का उनके मन में कोई भी जगह नहीं है। केजरीवाल जी केवल दिखाते हैं जब उन्हें चुनाव के समय पूर्वांचलयो का प्रेम लेकिन जब हम पूर्वांचल वासियों के लिए महापर्व छठ पूजा एक बहुत बड़ा पूर्व है और उसमें आप दोहरी राजनीति करने से चूक नहीं रहे हैं।
मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से हाथ जोकर अपील करता हूं कि हम पूर्वांचल वासियों का ख्याल रखते हुए इससे आप राजनीति ना करें और हमें यमुना घाट पर छठ पूजा करने का आदेश दे यह महफिल हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील करता हूं।