Home » बॉक्स ऑफिस पर जारी है शहनाज और दिलजीत की फिल्म होंसला रख की धाकड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर जारी है शहनाज और दिलजीत की फिल्म होंसला रख की धाकड़ कमाई

by Bhupendra Sahu

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ कई दिनों से फिल्म होंसला रख को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म की राह दर्शक लंबे समय से देख रहे थे, जो आखिरकार पूरा हो गया है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय तक की दर्शकों ने खूब सराहना की है। शायद यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा कमाई कर रही है। शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के अभिनय से सजी फिल्म होंसला रख दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरी है, वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जलवा बरकरार है। पहले वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 17.5 करोड़ रुपये रहा। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि उनकी यह फिल्म लगातार रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। बता दें कि होंसला रख के जरिए पहली बार दिलजीत और शहनाज साथ किसी फिल्म में साथ दिखे हैं।

15 अक्टूबर यानी पहले दिन यह फिल्म 5.15 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही, वहीं, 16 अक्टूबर को फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5.85 करोड़ रुपये की कमाई की और 17 अक्टूबर को कमाई का आंकड़ा 6.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म के शुरुआती दिनों का कलेक्शन फैंस के साथ शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा था, होंसला रख ने पंजाबी फिल्मों के सभी ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह एक कॉमेडी ड्रामा जॉनर की पंजाबी फिल्म है। यह कहानी दो ऐसे कपल की है, जो गलती से मां-बाप बन जाते हैं। शहनाज मां बनने के बाद दिलजीत को कोसने लगती हैं। बाद में शहनाज अपने बच्चे की जिम्मेदारी उन्हें सौंप कर दिलजीत से अलग हो जाती हैं। दिलजीत बच्चे के साथ अकेले फंस जाते हैं। पूरी कहानी सिंगल पिता के बच्चे को पालने के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का संगीत भी लाजवाब है।

फिल्म होंसला रख का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का इंतजार दर्शकों को इसलिए भी था, क्योंकि शहनाज पहली बार किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली थीं। फिल्म में शहनाज और दिलजीत की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म को राकेश धवन ने लिखा है और निर्देशन किया है अमरजीत सिंह सरोन ने। दिलजीत इस फिल्म के निर्माता भी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More