Home » जलाराम स्वीट्स ने टीन शेड एवं सीढ़ी लगाकर किया अतिरिक्त निर्माण, निगम की टीम ने हटाया

जलाराम स्वीट्स ने टीन शेड एवं सीढ़ी लगाकर किया अतिरिक्त निर्माण, निगम की टीम ने हटाया

by Bhupendra Sahu

भिलाई । जोन क्रमांक 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने जलाराम स्वीट्स के संचालक दीपेश नत्थानी द्वारा टीनशेड लगाकर अतिक्रमण करते हुए व्यवसाय करने पर अतिरिक्त निर्माण को हटाने की कार्यवाही की। निगम क्षेत्र में शासकीय भूमि/निगम की खाली जमीन पर अतिक्रमण, बिना अनुमति के निर्माण तथा अवैध कब्जा पर कार्रवाई करने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर विशेष दस्ते का गठन किया गया है, विशेष दस्ता ऐसे किसी प्रकरण की शिकायत या सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही कर रहे है।वैशाली नगर के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने बताया कि अतिरिक्त निर्माण की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई।

उन्होंने बताया कि वैशालीनगर गोल मार्केट स्थित जलाराम स्वीट्स के संचालक द्वारा लगभग 500 स्क्वेयर फीट में टीनशेड लगाकर अतिक्रमण किए थे, जिसकी शिकायत वहीं के रहवासी इंद्रजीत सिंह के द्वारा किया गया था। शिकायत के आधार निगम के राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शिकायत सही पाया।

स्वीट्स के संचालक द्वारा करीब 10 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ाई में अपने भवन के बाहर दीवार से सटाकर टीनशेड और ऊपर चढ़ने के लिए अतिरिक्त रूप से लोहे की सीढ़ी लगाकर अतिक्रमण किए हुए थे साथ ही यहीं पर मवेशियों को भी रखा गया था, जिसके कारण शिकायतकर्ता का जमीन बाधित हो रहा था। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं तोड़फोड़ दस्ता तथा पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी के माध्यम से टीनशेड को ध्वस्त करते हुए गिराया गया एवं स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया गया तथा प्रतिष्ठान के संचालक ने सीड़ी को स्वयं से हटवाया। कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के मदन तिवारी, गुप्तानंद तिवारी, चैतु, कन्हैया, खेमलाल, मानसिंह, बिसाहू सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More