Home » अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 3,200 स्क्रीन पर होगी रिलीज

by Bhupendra Sahu

अक्षय कुमार पिछले काफी समय से फिल्म सूर्यवंशी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। सूर्यवंशी का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। अब आखिरकार फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। अब इससे जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। सूर्यवंशी, 3,200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है, जो कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होगी। सूर्यवंशी के लिए रोहित शेट्टी की शर्त थी कि वह 100 प्रतिशत स्क्रीन के साथ फिल्म रिलीज करेंगे। यह शर्त तकरीबन पूरी होती दिख रही है। अक्षय अपनी पिछली फिल्म बेलबॉटम के लिए महज 1,600 स्क्रीन का जुगाड़ कर पाए और सूर्यवंशी अब 3,200 स्क्रीन के साथ रिलीज को तैयार हो चुकी है। इसमें महाराष्ट्र के वो 1,100 थिएटर भी शामिल हैं, जो अब तक बंद थे। इन 1,100 थिएटर में 575 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन और 550 सिंगल स्क्रीन शामिल हैं।

कोरोना में जिन थिएटर ने काम पूरी तरह से बंद कर दिया था, वो भी सूर्यवंशी के साथ मार्केट में वापस लौट रहे हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो अक्षय की यह फिल्म दीवाली पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है और दर्शकों को भी वापस सिनेमाघरों में खींच सकती है। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह की तिकड़ी के साथ कैटरीना कैफ का तड़का फिल्म को शानदार बनाने के लिए काफी है।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। रोहित शेट्टी इस एक्शन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, वहीं, करण जौहर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी 90 के दशक की है और आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है। अक्षय इसमें एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी के रोल में दिखेंगे, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ते हैं। कैटरीना उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। रणवीर सिंह और अजय देवगन इसमें मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।

अक्षय निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवदी की फिल्म पृथ्वीराज में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और राम सेतु में जैकलीन फर्नांडिज व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा। वह निर्देशक फरहाद सामजी की फिल्म बच्चन पांडे और फिल्म रक्षाबंधन में भी दिखने वाले हैं। अक्षय बेल बॉटम के निर्माता जैकी भागनानी की दूसरी एक्शन फिल्म सिंड्रेला का भी हिस्सा हैं। वह जल्द ही प्रियदर्शन की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More