Home » युरोफिन्स एनालिटिकल सर्विसेज़ ने कृषि कोमोडिटीज़ जांच के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग लैब लॉन्च किया

युरोफिन्स एनालिटिकल सर्विसेज़ ने कृषि कोमोडिटीज़ जांच के लिए मोबाइल मॉनिटरिंग लैब लॉन्च किया

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । युरोफिन्स साइन्टिफिक ग्रुप की सहायक युरोफिन्स एनालिटिकल सर्विसेज़ इंडिया ने मोबाइल रेज़ीड्यू मॉनिटरिंग लैबोरेटरी के लॉन्च की घोषणा की है, जो किसानों और निर्यातकों को खेतों एवं खरीद बाज़ारों के नज़दीक तीव्र एवं सटीक टेस्टिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
कारोबार एवं विनियामक पहलुओं में बदलावों के मद्देनजऱ लेनदेन के समय (खरीददार किसान से सैम्पल लेता है, खरीदने का फैसला लेता है) में काफी कमी आई है और किसानों के पास भी गुणवत्ता के अनुसार अपने उत्पाद को बेचने के लिए कई खरीदारों के विकल्प हैं। मोबाइल रेज़ीड्यु मॉनिटरिंग लैब को फार्म के नज़दीक स्थापित करने से समय 50 फीसदी से भी कम हो जाता है और कारोबार की प्रक्रिया और तेज़ हो जाती है।
कंपनी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि मोबाइल पेस्टीसाईड रेज़ीड्यु लैब में सभी आधुनिक उपकरण होंगे जो 500 से अधिक पेस्टीसाईड रेज़ीड्यु की जांच में सक्षम होंगे तथा कोमोडिटी में अफलाटॉक्सिन्स एवं ओकराटॉक्सिन्स की जांच कर सकेंगे। लैब निर्यात की जाने वाली कोमोडिटीज़ जैसे बासमती चावल, जीरा, मिर्च, सोया पर विशेष ध्यान देगी, ताकि किसान कम से कम समय में निर्यात के लिए अपने उत्पाद की गुणवत्ता जांच सके।
इस तरह किसानों को अपने खेत के पास जांच सुविधाएं मिलेंगी जहां मोबाइल लैब को मंडी के नज़दीक खड़ा किया जाएगा, और किसान कम से कम समय में अपने उत्पाद की जांच करा सकेंगे, इसके लिए उन्हें सैम्पल को दूसरे शहर में नहीं भेजना पड़ेगा।
इसके अलावा, फसलों में 500 से अधिक पेस्टीसाईड रेज़ीड्यू की जांच की जा सकती है। इस तरह किसान यह पता लगा सकता है कि उनका उत्पाद निर्यात के लिए उपयुक्त है या नहीं और साथ ही इसका बिक्री मूल्य भी तय कर सकता है। वे अपने प्रोडक्ट में अफलाटॉक्सिन्स एवं ओकराटॉक्सिन्स की जांच भी करवा सकते हैं। मोबाइल लैब, पारम्परिक लैब की तुलना में जांच में लगने वाले टर्न अराउण्ड टाईम को काफी कम कर देगी।
इस अवसर पर एपीडा के चेयरमैन एम अंगामुथु ने कहा, ”किसानों को सशक्त बनाने के लिए युरोफिन्स ने मोबाइल लैब लॉन्च किया है, जिससे मूल्यांकन में लगने वाला समय काफी कम होगा और भारत की निर्यात क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।Óइसलिए ऐसी आधुनिक तकनीकों की ज़रूरत है जो कृषि उत्पादों की गुणवत्ता जांच को तेज़ कर सकें जिससे निर्यातकों एवं कारोबारियों के लिए खरीद का फैसला लेना आसान हो जाए। मोबाइल लैब निर्यात किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक समाधान उपलब्ध कराएगी। यह लैब देश भर में घूम कर किसानों और निर्यातकों तक पहुंचेगी और उन्हें फार्म स्तर पर ही जांच के भरोसेमंद, सटीक एवं त्वरित विश्लेषण सुविधाएं मुहैया कराएगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More