Home » नोरा फतेही को याद आए संघर्ष के दिन, कभी बेची लॉटरी तो कभी बनीं वेट्रेस

नोरा फतेही को याद आए संघर्ष के दिन, कभी बेची लॉटरी तो कभी बनीं वेट्रेस

by Bhupendra Sahu

कनाडा मूल की नोरा फतेही भले ही एक्टिंग के पैमाने में दर्शकों की कसौटी पर खरी ना उतरी हों, लेकिन डांस के मामले वह बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। नोरा की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। शायद ही आप इस बात से वाकिफ होंगे कि नोरा एक समय में वेट्रेस का काम भी कर चुकी हैं। उन्होंने खुद एक हालिया इंटरव्यू में यह खुलासा किया। नोरा ने कहा, मैं कनाडा में वेट्रेस का काम किया करती थी। मैंने पैसे कमाने के लिए दो साल यह नौकरी की। वेट्रेस का काम काफी कठिन है। उन्होंने कहा, इसके लिए ना सिर्फ याददाश्त तेज होनी चाहिए, बल्कि पर्सनैलिटी के साथ चुस्ती और जबरदस्त कम्युनिकेशन स्किल्स का होना भी जरूरी है। हर ग्राहक अलग तरह का होता है, इसलिए अगर आप वेट्रेस हैं तो आपके अंदर सबसे निपटने का हुनर भी होना चाहिए।

नोरा छह महीने टेलीकॉलर की जॉब कर चुकी हैं। इस नौकरी में वह लॉटरी के टिकट बेचा करती थीं। उन्होंने पेट पालने के लिए कॉफी शॉप तक में काम किया। नोरा ने 2019 मे एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह कनाडा से भारत आई थीं, तब उनके पास महज 5,000 रुपये थे। अपने संघर्ष के दिनों में वह एक पीजी के तौर पर ऐसे कमरे में रहती थीं, जहां वह आठ लड़कियों के साथ कमरा साझा करती थीं।

नोरा एक रूढि़वादी अरब परिवार से हैं, जिसके चलते उनके घर पर डांस करने पर सख्त पाबंदी थी, लेकिन शौक बड़ी चीज होती है। तभी तो मनाही के बाद भी नोरा घर में छिप-छिपकर डांस करती थीं और आज वह अपने डांस से देश भर के लोगों के दिलों पर रात करती हैं। हिंदी ना आने के चलते भी नोरा को भारत में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनके फिगर पर भी भद्दे कमेंट्स किए जाते थे।

रोर- टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नोरा आज अपने करियर में सफल हैं। पिछले दिनों वह डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज बनकर नजर आई थीं। हाल ही में नोरा का नया गाना छोड़ देंगे रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। नोरा फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में देखा गया था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More