Home » सलमान खान ने रिलीज किया फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रूथ का मोशन पोस्टर

सलमान खान ने रिलीज किया फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रूथ का मोशन पोस्टर

by Bhupendra Sahu

सलमान खान जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। अंतिम: द फाइनल ट्रूथ भी उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें सलमान अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे। अब सलमान ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। सलमान खान ने मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर जी ग्रुप को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, अंतिम दुनियाभर में 26.11.2021 को रिलीज हो रही है। जी और पुनीत गोयंका के साथ बीते कई सालों से एक बेहतरीन साझेदारी रही। हमने रेस 3, लवयात्री, भारत, दबंग 3, राधे और अंतिम समेत कई फिल्में साथ की हैं। उन्होंने लिखा, मुझे विश्वास है कि वह जी को आने वाले समय में और ऊंचे मुकाम पर ले जाएंगे।

मोशन पोस्टर में आयुष शर्मा एक क्रूर गैंगस्टर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान का चेहरा जूम इन के दौरान पहले आयुष शर्मा की आंखों में नजर आता है, वहीं, जूम इन के दौरान सलमान की आंखों में आयुष का चेहरा दिखाई देता है। दोनों धांसू अवतार में दिख रहे हैं। उनकी आंखों में दुश्मनी साफ नजर आ रही है। दरअसल, फिल्म में जहां आयुष गैंगस्टर की भूमिका में हैं, वहीं, सलमान इसमें पुलिसवाले बने हैं।
जॉन अब्राहम की बहुचर्चित फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी 26 नवंबर को पर्दे पर आ रही है। मतलब यह कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर होने वाली है।
रिपोर्टों के मुताबिक, अंतिम इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सलमान और फिल्म के निर्देशक ने फाइनल ड्राफ्ट देखने के बाद इसमें कुछ नए सीन जोडऩे का फैसला किया। फिल्म में एडिटिंग का काम बढ़ गया। लिहाजा फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी गई।
अंतिम को पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म थिएटर में ही रिलीज होगी। सूत्रों ने बताया कि यह एक्शन ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में आने के चार हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। महेश मांजरेकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। अंतिम हिट मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का हिंदी रीमेक है। 2018 में रिलीज हुई मुलशी पैटर्न का निर्देशन प्रवीण तरडे ने किया था। अब प्रवीण तरडे ने अंतिम की कहानी लिखी है।
सलमान इन दिनों फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान का हिस्सा हैं। सलमान रेस 4 में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। वह निर्देशक सूरज बडज़ात्या की फिल्म ऊंचाई में भी एक खास भूमिका में दिखेंगे। सलमान तमिल फिल्म मास्टर के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More