Home » मुझे पूरा भरोसा है हार्दिक टी-20 विश्वकप में वापसी करेंगे : रोहित

मुझे पूरा भरोसा है हार्दिक टी-20 विश्वकप में वापसी करेंगे : रोहित

by Bhupendra Sahu

दुबई । आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) चरण में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पांच मुक़ाबले में प्रतिनिधित्व किया लेकिन किसी में भी उन्होंने गेंदबाज़ी नहीं की जो आगामी टी20 विश्वकप में भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है। हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा काफ़ी आश्वस्त हैं और उन्होंने कहा है कि पांड्या दिन ब दिन बेहतर होते जा रहे हैं। आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो चुके पांच बार के चैंपियन मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा, फि़जिय़ो, ट्रेनर और पूरी मेडिकल टीम उनपर ध्यान दे रही है, फि़लहाल तो उन्होंने इस लेग में एक भी गेंद नहीं डाली है। लेकिन वह दिन ब दिन बेहतर होते जा रहे हैं, मुझे लगता है कि अगले हफ़्ते से वह गेंदबाज़ी करने के लिए भी फि़ट हो जाएंगे। इसके ऊपर सिफऱ् फि़जिय़ो या मेडिकल टीम ही कुछ बता सकती है।

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कोच माहेला जयवर्धने भी कह चुके हैं कि अगर उनपर गेंदबाज़ी के लिए दबाव डाला गया तो इसका असर उनकी बल्लेबाज़ी पर भी पड़ सकता है। हार्दिक के लिए आईपीएल का ये सीजऩ बेहद निराशाजनक रहा, उन्होंने 14.11 के औसत से महज़ 117 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 113.39 ही रहा। रोहित शर्मा ने उनकी बल्लेबाज़ी को लेकर कहा, जहां तक उनके बल्लेबाज़ी का सवाल है तो हम सभी उनकी प्रतिभा से वाकिफ़़ हैं। इससे पहले भी वह इन हालातों से वापसी कर चुके हैं और मुझे व्यक्तिगत तौर पर भी विश्वास है कि वह दोबारा शानदार रंग में दिखेंगे।

हार्दिक के अलावा भारतीय टी-20 विश्वकप में चार और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शामिल हैं – जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल चाहर। बुमराह के अलावा और सभी खिलाडिय़ों का प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा है। हालांकि इशान और सूर्यकुमार ने लीग चरण के अंतिम मुक़ाबलों में फ़ॉर्म में वापसी ज़रूर की है। जबकि चाहर यूएई लेग में खेले चार मैचों में सिफऱ् दो विकेट ही ले पाए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More