Home » मैन ऑफ प्लेटिनम ने के एल राहुल के साथ नया कलेक्शन किया लॉन्च

मैन ऑफ प्लेटिनम ने के एल राहुल के साथ नया कलेक्शन किया लॉन्च

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । चाहे जीवन हो या क्रिकेट का खेल, चुनौतीपूर्ण स्थितियां हमारे सामने आती रहती हैं, जिनसे हमें जीतकर आगे बढऩा होता है। इस तेजी से बदलती दुनिया में हर कदम पर हमें विकल्प चुनने होते हैं। ये विकल्प हमारे मूल्यों व चरित्र की परीक्षा लेते हैं। ये विकल्प होते हैं, जिनसे या तो हम डर जाते हैं या फिर जिनके लिए याद किए जाते हैं। ये विकल्प पहले से जाँचे परखे हो सकते हैं या फिर एक नया मार्ग स्थापित कर सकते हैं। ये आपके लक्ष्य के पीछे अंधे होकर भागने के हो सकते हैं या फिर अपने मूल्यों के साथ सफलता की ओर बढऩे के हो सकते हैं। ये विकल्प व्यक्तिगत गौरव के हो सकते हैं या फिर किसी के लिए शक्ति का स्तंभ बनने के। ये विकल्प सच्चाई की परख बन जाते हैं और केवल कुछ ही लोग इनमें सफल हो पाते हैं या फिर अपने सिद्धांतों पर कायम रह पाते हैं। वो दुर्लभ चरित्र के पुरुष होते हैं, वो मैन ऑफ प्लेटिनम होते हैं।

दुर्लभ चरित्र के इन पुरुषों से प्रेरित, प्लेटिनम गिल्ड इंडिया के मैन ऑफ प्लेटिनम ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के तहत वह पुरुषों के लिए उत्तम ज्वेलरी का नया संग्रह लॉन्च करेंगे। , जिसमें प्लेटिनम चेन, रिंग और रिस्ट वियर शामिल हैं। शुद्ध प्लेटिनम से बना यह संग्रह क्लीन व बोल्ड लाईंस द्वारा बनाया गया है। इसकी डिज़ाईन की भाषा में विशिष्ट प्रतीक, ठोस रूप में प्रतीक और एयराडाईनामिक तत्व शामिल हैं। विभिन्न पक्षों व कटाव के साथ खूबसूरत विस्तार ठोस रूप की खूबसूरती बढ़ा देता है।

इस गठबंधन के बारे में केएल राहुल ने कहा, ”मैदान में हर दिन नई चुनौतियों, एवं फैसलों के साथ एक नया दिन होता है। कुछ फैसले कठिन होते हैं और कभी-कभी पलक झपकते ही लेने पड़ते हैं। इन महत्वपूर्ण क्षणों में हमारे चरित्र व मूल्यों की परख होती है। यह मैन ऑफ कैरेक्टर के रूप में हमारी क्षमता को प्रमाणित करता है। मेरे लिए प्लेटिनम मेरे स्टाईल के बिल्कुल उपयुक्त है। यह दुर्लभ है, अंडरस्टेटेड है, क्लासी है, मिनिमलिस्टिक है और आत्मविश्वास के साथ स्टेटमेंट बनाता है। मैन ऑफ प्लेटिनम ब्रांड में वो मूल्य समाहित हैं, जो एक दुर्लभ चरित्र बनाते हैं। ये बताते हैं कि आज सफलता कैसी दिखती है। पुरुषों को पिच पर और बाहर, दोनों जगह क्या खास बनाता है।

यह संग्रह सभी मुख्य रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है और इसमें उपयोगी आभूषणों की श्रृंखला है। हर आभूषण को स्टाईल का प्रतिनिधित्व करने के लिए खास डिज़ाईन किया गया है ताकि इसे पहनने वाला पुरुष सबसे खास लगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More