Home » आयुष्मान खुराना एक्शन हीरो बनकर जीतेंगे अब फैंस का दिल, अनाउंस की नई फिल्म

आयुष्मान खुराना एक्शन हीरो बनकर जीतेंगे अब फैंस का दिल, अनाउंस की नई फिल्म

by Bhupendra Sahu

आयुष्मान खुराना हर बार अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेते हैं. वह हर बार लीग से हटकर फैंस के लिए फिल्म लेकर आते हैं. अपने रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीत चुके आयुष्मान अब एक्शन करते नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपनी नई फिल्म एक्शन हीरो की अनाउंसमेंट कर दी है.
आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है. वह एक बार फिर आनंद एल राय के साथ काम करने जा रहे हैं. आयुष्मान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- दिक्कत बस एक ही है, मुझे लडऩे की एक्टिंग आती है, लडऩा नहीं. इस जॉनर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. आनंद एल राय और भूषण कुमार के साथ कोलेब कर रहा हूं.

फिल्म की घोषणा करते हुए, निर्माता भूषण कुमार और टी-सीरीज़ के प्रमुख ने कहा कि, आयुष्मान पूरी तरह से इस फिल्म में एक्शन हीरो के किरदार में फिट बैठते हैं। यह टी-सीरीज़ और आयुष्मान के बीच चौथा सहयोग भी है, जो इसमें शामिल सभी लोगों के लिए इसे और भी खास बनाता है। हम इसके फ्लोर पर जाने और उन्हें इस किरदार को जीते हुए देखने का और इंतजार नहीं कर सकते।

एक्शन हीरो पर आयुष्मान ने कहा, मैं तीसरी बार आनंद सर के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं और मुझे उम्मीद है कि एक्शन हीरो के साथ दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड जारी रहेगा. मैं भूषण जी के साथ दोबारा काम करने के लिए भी बहुत उत्साहित हूं. कलर येलो और टी-सीरीज मेरे लिए दूसरे घर की तरह हैं. मुझे एक्शन हीरो की स्क्रिप्ट तुरंत बहुत पसंद आई. यह फ्रेश है, यह विघटनकारी है और इसमें सिनेमा के वे सभी गुण हैं जिनके लिए मुझे जाना जाता है.

फिल्म के बारे में बोलते हुए, निर्माता आनंद एल राय ने कहा, यह पहली बार है जब हम इस जेनर की फि़ल्म कर रहे हैं, यह तीसरी बार है जब हम आयुष्मान के साथ किसी फिल्म में सहयोग करेंगे. उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है और मैं फिल्म के फ्लोर पर जाने को लेकर काफी उत्साहित हूं. फिल्म की शूटिंग भारत और यूके में की जाएगी. अनिरुद्ध अय्यर द्वारा निर्देशित एक्शन हीरो यह टी-सीरीज़ और कलर येलो प्रोडक्शन की फि़ल्म है और इसे आनंद एल राय द्वारा तथा भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने भी प्रोड्यूस किया है.

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More