Home » गाखल ग्रुप सुरजीत हॉकी लीग-2021 का हुआ शानदार आगाज

गाखल ग्रुप सुरजीत हॉकी लीग-2021 का हुआ शानदार आगाज

by Bhupendra Sahu

जालंधर । स्थानीय लायलपुर खालसा में आज से शुरू हुई पहली गाखल ग्रुप सुरजीत हॉकी लीग-2021 में ट्रेसर, टायका स्पोर्ट्स, मिल्वौकी वॉल्व्स, कैलिफोर्निया ईगल, हंस राज एंड संस, अल्फा हॉकी ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत अपने-अपने आयु वर्ग में अपना दबदबा कायम रखा है।
जालंधर (मध्य) के विधायक राजिंदर सिंह बेरी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद पूरे दिन में 13 मैच खेले गए। जूनियर आयु वर्ग में हंस राज एंड संस, कपूरथला ने टुट ब्रदर्स अमेरिका को 2-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए, जबकि मिल्वौकी वाल्व्स (अमेरिका) और एजीआई इंफ्रा, जालंधर ने गोल रहित ड्रॉ में एक-एक अंक साझा किया। दिन के अगले मैच में हंस राज एंड संस ने एजीआई इंफ्रा, जालंधर को एक गोल से हराया। अंतिम मैच में मिल्वौकी वॉल्व्स ने टुट ब्रदर्स को 2-0 से हराया। सब जूनियर ग्रुप मैचों में ट्रेसर शूज ने पुखराज हेल्थ केयर को 3-0 से हराया, जबकि फ्लैश हॉकी ने श्रेया स्पोर्ट्स को 3-1 से हराया।
जूनियर ग्रुप में रक्षक इलेवन और जेपीजीए फार्मर्स ने एक-एक अंक साझा किया। टायका स्पोर्ट्स ने जेपीजीए फार्मर्स को 2-1 से हराया। अल्फा हॉकी ने कैलिफोर्निया ईगल को 3-0 से, कैलिफोर्निया ईगल (अमेरिक) ने रॉयल इंफ्रा को 3-1, टायका स्पोर्ट्स ने रक्षक इलेवन को 3-1 और जोनाक्स स्पोर्ट्स ने रॉयल इंफ्रा से 1-1 की बराबरी की।
टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर लखविंदर पाल सिंह खैरा, सुरिंदर सिंह भापा, एलआर नय्यर, नाथ सिंह गखल, जसबीर सिंह गखल निर्मल सिंह गखल, रेणु वर्मा, कुलवंत हीर, कमांडेंट, रणबीर सिंह टुट, राम प्रताप और दलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More