Home » भारतीय और स्पेन स्पैनिश हॉकी टीम महिला प्रो लीग के तीसरे सीजन में लेगी हिस्सा

भारतीय और स्पेन स्पैनिश हॉकी टीम महिला प्रो लीग के तीसरे सीजन में लेगी हिस्सा

by Bhupendra Sahu

लुसाने । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने भारत और स्पेन की महिला हॉकी टीमों के एफआईएच हॉकी प्रो लीग ‘हॉकी एट इट्स बेस्टÓ के तीसरे सीजन में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की है। लीग का पहला मुकाबला 13 अक्टूबर को गत चैंपियन एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें केवल इस सीजन के लिए ही ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जगह लेंगी, जिन्होंने पिछले महीने घोषणा की थी कि वे उनकी संबंधित सरकारों द्वारा कोरोना के कारण लगाए गए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण इस सीजन एफआईएच हॉकी प्रो लीग और आगामी एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप तथा एफआईएच हॉकी इंडोर विश्व कप में भाग लेने में सक्षम नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड हालांकि चौथे सीजन में प्रो लीग में वापसी करेंगे।

समझा जाता है कि जब भी संभव होगा भारतीय महिला हॉकी टीम और स्पेन हॉकी टीम अपने पुरुष समकक्षों के समान तिथियों और स्थानों पर मुकाबले खेलेंगी, जो पहले से ही एफआईएच की वैश्विक घरेलू घर से दूर लीग का हिस्सा हैं, जिसमें विश्व हॉकी के अधिकतर सर्वश्रेष्ठ देश शामिल हैं।
एफआईएच के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थियरी वेइल ने इस पर कहा, एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अगले संस्करण के लिए भारत और स्पेन जैसी महान टीमों का स्वागत करना शानदार है, खासकर टोक्यो में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद। यह एथलीटों और प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छा है। एफआईएच की ओर से मैं हॉकी इंडिया और रॉयल स्पैनिश हॉकी फेडरेशन को हमारे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने एक बयान में कहा, हमें बेहद खुशी है कि भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के आगामी संस्करण में भाग लेगी। उनकी भागीदारी से उन्हें न केवल दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा, बल्कि इससे हमें भारतीय महिला टीम के प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

रॉयल स्पैनिश हॉकी महासंघ के अध्यक्ष सैंटियागो डियो ने कहा, यह स्पेनिश हॉकी के लिए अच्छी खबर है। एफआईएच हॉकी प्रो लीग में महिला टीम की भागीदारी टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलने में सक्षम बनाएगी। इससे उन्हें 2022 में स्पेन और नीदरलैंड में संयुक्त रूप से होने वाले एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More