Home » पूरी हुई रुबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म अर्ध की शूटिंग

पूरी हुई रुबीना दिलैक की डेब्यू फिल्म अर्ध की शूटिंग

by Bhupendra Sahu

बिगबॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। उन्होंने अगस्त महीने में अपनी डेब्यू फिल्म अर्ध की शूटिंग शुरू की थी और अब खबरें आ रहीं हैं कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकीं है। बता दें कि इस फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट जुलाई महीने में की गईं थी, और अगस्त महीने में शूटिंग शुरू होने के कुछ दिन बाद ही रुबीना का फर्स्ट लुक भी रिवील किया गया था, जिसे खूब सराहा गया था, हालांकि फर्स्ट लुक में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था।

अब फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है जिसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर पलाश द्वारा दी गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू नजर आ रहीं हैं। सभी केक काटकर फिल्म के रैपअप का जश्न मनाते नजर आ रहें हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए पलाश ने लिखा, इट्स ए फिल्म रैपअप प्तअर्ध….., धन्यवाद सभी को। इस फिल्म में रुबीना के अलावा हितेन तेजवानी और राजपाल यादव भी अहम किरदार निभाते दिखाई देगें।

वहीं एक्ट्रेस रुबीना ने भी अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि फिल्म का शूट खत्म हो गया है। उन्होंने राजपाल यादव और डायरेक्टर पलाश के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, इट्स ए रैप। प्तअर्ध। जहां रुबीना फिल्म अर्ध से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है, वहीं म्यूजिक कंपोजर पलाश भी इस फिल्म से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे है। फिलहाल अब दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More