Home » चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुंच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र यादव…समस्याओं से हुए अवगत… डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट… ई मार्केट में बनेगा शौचालय

चाय पर चर्चा: सेक्टर 6 पहुंच आमजन से मिले विधायक देवेंद्र यादव…समस्याओं से हुए अवगत… डी मार्केट में लगेगा स्ट्रीट लाइट… ई मार्केट में बनेगा शौचालय

by Bhupendra Sahu

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर के आम नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा की। लोगों से मिल उनके साथ बाजार में बैठकर चाय पी और शहर के विकास कार्यों से लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के डी मार्केट में अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। तब विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत अधिकारियों को निर्देशित कर बाजार में स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज सुबह करीब 6 बजे सेक्टर 6 भिलाई पहुंचे। जहां वे सेक्टर 6 ए मार्केट में लोगों से मिले। उनके साथ बैठे। लोगों का हालचाल जाना। इसके साथ ही विधायक देवेंद्र यादव लोगों के साथ बैठक् कर चाय पीते हुए विभिन्न विषय पर लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि शहर में कैसा विकास कार्य हो रहा है। क्या उन्हें बीते कुछ सालों में शहर में परिर्वतन नजर आ रहा है। अभी भी उनके वार्डों में क्षेत्र में किस तरह की मूलभूत समस्याएं है। इन सभी विभिन्न विषय पर चर्चा की। इसके बाद वे सेक्टर 6 ई मार्केट गए। वहां भी लोगों से मिले। उनके साथ बैठे और चर्चा की। इसी प्र्रकार फिर वे सेक्टर 6 डी मार्केट गए। बारी-बारी से सभी जगह वे लोगों से मिलते रहे और लोगों से आम विषयों से लेकर भिलाई की भलाई के लिए चर्चा किए। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्या बताया कि ई और डी मार्केट में रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट पोल की लाइटें खराब हो चुकी है। इस पर विधायक देवेंद्र यादव ने तत्काल अधिकारियेां को निर्देश किया और एलईडी लाइट लगाने का निर्देश दिए। अब जल्द ही यह सभी मार्केट विधायक की पहल पर एलईडी की दुधिया रौशन से रौशन होंगे।

15 लाख की लागत से शौचालय बनेगा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बाजार में खरीदी करने आने वाले लोगों ने बताया कि सेक्टर 6 के ई और डी मार्केट में शौचालय नहीं है। शौचालय नहीं होने की वजह से बड़ी समस्या होती है। खास कर सब्जी व अन्य सामान लेने आने वाली महिलाओं को। जनता की इस गंभीर समस्या का तत्काल समाधान विधायक देवेंद्र यादव ने किया। तत्काल स्टीमेंट तैयार किया गया और मौके पर ही स्टीमेंट पास कर 15 लाख की लागत से शौचालय बनाने का काम जल्द शुरू करने का निर्देश दिए।

रोड किनारे बनेंगे पाथवे
विधायक देवेंद्र यादव की पहल से भिलाई के महाराणा प्रताप चौक से लेकर ग्लोब चौक तक सड़क के दोनों ओर पाथवे निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। पाथवे निर्माण के लिए क्षेत्र के नागरिकों की मांग थी। लोगों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और सड़क किनारे पाथवे निर्माण किया जाएगा। जिससे एक ओर जहां कीचड़ से मुक्ति मिलेगी वहीं दूसरी ओर सुंदरता भी बढ़ेगी।

जनता की मन की बात जानने जनता की बीच पहुंचे
आम जन क्या सोंचते हैं। उनके मन की बात जानने के लिए हम सुबह आम नागरिकों से मिले। उनके साथ एक सामान्य नागरिक की तरह बैठक कर बातचीत की। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। कई रोचक बांते सामने आई। कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। मार्केट की स्ट्रीट लाइट नहीं जलती, शौचालय नहीं है। इस गंभीर समस्या का निदान जल्द किया जाएगा।
देवेंद्र यादव  भिलाई नगर विधायक

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More