Home » रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा, 78 दिन का बोनस देगी मोदी सरकार

रेलवे के 11 लाख कर्मचारियों को त्योहारी तोहफा, 78 दिन का बोनस देगी मोदी सरकार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । भारतीय रेलवे के नॉन गजटेट कर्मियों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने त्योहारी तोहफा दिया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में ऐसे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि गणना के आधार पर 72 दिन का बोनस दिया जाता है लेकिन इस बार छह अतिरिक्त दिन का बोनस मिलेगा। मतलब ये कि नॉन गजटेट कर्मियों को कुल 78 दिन का बोनस मिलेगा।

कितने लोगों को फायदा : अनुराग ठाकुर के मुताबिक इसका फायदा 11 लाख 56 हजार ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। इस फैसले से सरकार के 1,985 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि अति विषम परिस्थितयों के बावजूद सरकार ने बोनस देने का फैसला लिया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने टेक्सटाइल मिनिस्ट्री से भी जुड़े फैसले का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पीएम मित्र योजना को लॉन्च किया जाएगा। इसमें पांच साल में 4,445 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना से टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।

क्या है स्कीम में : पीएम मित्र योजना में 7 मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजनल एंड अपैरल पार्क तैयार होंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि इससे 7 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 14 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर 10 राज्यों ने दिलचस्पी दिखाई है।

राज्यों के बीच एक पारदर्शी कॉम्पिटिशन होगा। इसमें देखा जाएगा कि कौन सा राज्य हमें बेहतर सुविधा देगा, इसको देखने के बाद ही पार्क का निर्माण किया जाएगा। पीयूष गोयल ने बताया कि इसमें एंकर निवेशकों को राहत दी जाएगी। इसकी प्लानिंग बेहतर ढंग से की जाएगी। मेडिकल फैसिलिटीज, हाउसिंग, ट्रांसपोर्ट आदि की भी सुविधाएं देने की योजना है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More