टीवी की हॉट एवं चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जोकि हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर काफी चर्चा में रही थी। वे इस बार अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती नजर आएंगी। दिव्यांका इस बार द वैडिंग मंत्रा मैग्जीन के कवर पेज पर जलवे बिखेरती हुई नजर आने वाली हैं।
अभिनेत्री दिव्यांका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से मैग्जीन की कवर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, रिपोस्ट ञ्च द वैडिंग मंत्रा। हैलो अक्टूबर स्वागत है, इस बार के अक्टूबर एडिशन ब्यूटी, ब्राइड ऐंड बियोंड में खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी नजर आएंगी। तो तैयार रहिए इस अक्टूबर एडिशन के लिए।
साझा की गई इस तस्वीर में दिव्यांका लहंगा पहनें हुए काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। इस मैग्जीन कवर पेज पर दिव्यांका को देखकर उनके फैंस काफी खुश होने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में दिव्यांका टीवी स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 11 की प्रतिभागी रही थी। वे इस स्टंट शो को जीतते -जीतते रह गई थी। इस शो को टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने जीता था और दिव्यांका इस शो में रनर अप रही थी। शो में दिव्यांका के अच्छे प्रर्दशन के लिए उनके फैंस ने उन्हे काफी सराह था।