Home » बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा वसीम ने शेयर की पहली तस्वीर

बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा वसीम ने शेयर की पहली तस्वीर

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अदाकारा रह चुकी दंगल फेम अभिनेत्री जायरा वसीम ने 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। जायरा के इंडस्ट्री से दूर होने के कारण उनके लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया था। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि एक सफल अभिनेत्री ऐसा फैसला ले सकती हैं। अब बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है।

जायरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। हालांकि, इस तस्वीर में उनका चेहरा साफ-साफ नहीं दिख रहा है। वह एक पुल पर पोज देते हुए नजर आई हैं। इस तस्वीर में वह बुर्के में नजर आई हैं। इससे पहले जायरा ने अपने फैन पेज के सोशल मीडिया हैंडल से अपनी तस्वीरें हटाने के लिए कहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, अक्टूबर का गर्म सूरज। फैंस ने अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर स्वागत किया है।
जून, 2019 में जायरा ने फेसबुक पर एक विस्तृत नोट लिखते हुए घोषणा की थी कि उन्होंने धार्मिक कारणों से एक्टिंग छोड़ दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, इस पेशे से मुझे बहुत प्यार, शोहरत और समर्थन मिला है, लेकिन इसकी वजह से मैं अनजाने में अपने ईमान से भटकने लगी हूं। मेरे धर्म के साथ मेरा रिश्ता खतरे में है। कई लोगों ने उनपर बहुत से सवाल खड़े किए और उन्हें समझाने की कोशिश की थी।
जायरा कश्मीर की रहने वाली हैं। फिल्म इंडस्ट्री छोडऩे के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी अपनी तस्वीरें हटाने की अपील की थी।
जायरा को पिछली बार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल से 2016 में फिल्मों में कदम रखा था। वह सीक्रेट सुपरस्टार में भी नजर आ चुकी हैं। सिर्फ तीन फिल्मों में काम करने के बाद ही जायरा ने हमेशा के लिए अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया। यह वो वक्त था जब दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हो गए थे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More