Home » रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिख सकती है सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिख सकती है सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी

by Bhupendra Sahu

विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी पर्दे पर देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से दोनों के अभिनय से सजी फिल्म अश्वत्थामा चर्चा में थी। फिर सुनने में आया कि उनकी यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। अब सुनने में आ रहा है कि विक्की और सारा जल्द ही निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की एक नई फिल्म के लिए साथ आ सकते हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, मिमी और लुका छिपी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अब एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने सारा और विक्की से संपर्क किया है। दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम संभालेंगे। लव आजकल के बाद दिनेश विजन के साथ सारा की यह दूसरी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी कुछ महीनों पहले ही फाइनल कर दी गई थी। 15 नवंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। विक्की और सारा अभिनीत फिल्म द इम्मॉर्टल ऑफ अश्वत्थामा काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस प्रोजेक्ट पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं और जब उन्होंने फिल्म का पूरा बजट जोड़ा तो उन्हें लगा कि यह काफी महंगी फिल्म हो जाएगी। फिलहाल उन्होंने इसे बनाने का इरादा बदल दिया है।

विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। सरदार उधम सिंह की कहानी मुख्य रूप से अमृतसर के 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार के बदले की कहानी है। विक्की निर्देशक शशांक खैतान की फिल्म मिस्टर लेले में मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म सैम बहादुर का हिस्सा हैं। फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में विक्की, मानुषी छिल्लर के साथ काम कर रहे हैं।

सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी धनुष के साथ बनी है। अक्षय कुमार भी फिल्म में एक खास भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद राय कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक आनंद राय की फिल्म नखरेवाली में भी सारा नजर आ सकती हैं। इन दिनों यह चर्चा भी जोरों पर है कि सारा, कार्तिक आर्यन के साथ पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में भी काम कर रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More