Home » चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी जीवा धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी जीवा धोनी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। मैच काफी उतार-चड़ाव भरा रहा और अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज कर ली। इस मैच के दौरान स्टेडियम में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद दिखीं।

जीवा मैच के दौरान सीएसके की जीत के लिए प्रार्थना करती दिखी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी की जा रही हैं। जब सीएसके की टीम मुश्किल में फंसी, तो जीवा दोनों हाथ जोड़कर पापा की टीम की जीत के लिए दुआ मांग रही थी। सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य रखा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने 17 ओवर में 109 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी और ऐसा लग रहा था कि सीएसके यह मैच जीत लेगा, लेकिन ड्वेन ब्रावो ने अपने ओवर में 12 रन गंवा दिए, जिससे मैच दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में चला गया। ब्रावो की गेंद पर कृष्णप्पा गौतम ने शिमरोन हेटमायर का कैच टपका दिया था और यह अंत में टीम को काफी भारी भी पड़ा। जीवा और सुरेश रैना की बेटी ग्रेसिया आईपीएल के दौरान काफी समय एकसाथ बिताती हैं। दोनों इस मैच को देखने के लिए भी साथ ही पहुंची थीं। रैना इस मैच में नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह रॉबिन उथप्पा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए, जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More