Home » पेरिस फैशन वीक में नजर आईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, तस्वीरें हुईं वायरल

पेरिस फैशन वीक में नजर आईं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, तस्वीरें हुईं वायरल

by Bhupendra Sahu

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूखसूरती से लाखों दिलों पर राज किया है। आज भी किसी कार्यक्रम में पहुंचते ही प्रशंसकों की निगाहें ऐश्वर्या पर टिक जाती हैं। यह उनकी लोकप्रियता ही है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं। अब ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेरा है। उस फैशन वीक के दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। ऐश्वर्या के फैन पेज पर पेरिस फैशन वीक के दौरान ली गई तस्वीरें अपलोड की गई हैं। इस फैशन वीक में अभिनेत्री ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह एक सफेद लिबाज में नजर आई हैं। कहा जा रहा है कि इस फैशन वीक में उन्होंने रैंप वॉक की है। इन तस्वीरों में वह विभिन्न मुद्राओं में पोज देती हुई दिखी हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ दुनियाभर की कई अभिनेत्रियों ने शिरकत की हैं।

इस कार्यक्रम में वह व्हाइट गाउन में नजर आई हैं। खुले बाल और सफेद लिबाज में ऐश्वर्या का लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है। सोशल मीडिया पर अपने इस लुक के कारण अभिनेत्री को खूब वाहवाही मिल रही है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह रैंप वॉक करती हुई नजर आई हैं। हाल में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पेरिस के लिए रवाना हुई थीं।

ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अभिषेक से शादी करने के बाद फिल्मों में उनकी सक्रियता थोड़ी कम हुई है। ऐश्वर्या ने 19 जुलाई को आधिकारिक तौर पर अपने आगामी प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेल्वन की घोषणा कर दी थी। यह एक तमिल फिल्म है, जो 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में अपनी वापसी करेंगी।

फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की 1995 में आई उपन्यास पर आधारित है। 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मणि रत्नम की तमिल फिल्म ईरुवर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसी साल ऐश्वर्या की पहली हिन्दी फिल्म और प्यार हो गया रिलीज हो गई थी। फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, दिल का रिश्ता और कुछ न कहो जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या दिखी थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More