Home » अर्जुन तेंदुलकर के रिप्लेसमेंट के रूप में सिमरजीत सिंह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े

अर्जुन तेंदुलकर के रिप्लेसमेंट के रूप में सिमरजीत सिंह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े

by Bhupendra Sahu

दुबई । पूर्व भारतीय दिग्गज़ बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के रिप्लेसमेंट के रूप में दिल्ली के युवा गेंदबाज़ सिमरजीत सिंह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के मौजूदा चरण में चोटिल अर्जुन के स्थान पर सिमरजीत को अपने दल में शामिल किया है। फ्ऱेंचाइज़ी के अनुसार 23 वर्षीय सिमरजीत ने अपना अनिवार्य चरंटीन पूरा करने के बाद टीम के साथ प्रशिक्षण शुरू कर दिया है।

हाल ही में सिमरजीत ने भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज़ के तौर पर श्रीलंका का दौरा किया था। । उन्होंने 15 टी-20 मुक़ाबले खेले हैं, जिसमें 20.50 के औसत और 7.76 की इकॉनमी रेट के साथ उनके नाम 18 विकेट हैं। 2020-21 की विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी वनडे टूर्नामेंट में 5.65 की इकॉनमी से 11 विकेट लेकर वह संयुक्त रूप से दिल्ली के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनकर उभरे।

अर्जुन और सिमरजीत दोनों ने अब तक आईपीएल में कोई भी मैच नहीं खेला है। अर्जुन को मुंबई ने 2021 के नीलामी में 20 लाख रुपयों में खरीदा था। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस 11 मैचों में पांच जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वह दो अक्टूबर को शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ की दौड़ में आगे बढऩे की कोशिश करेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More