निर्माण श्रमिकों के नये पंजीयन काउन्टर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित निर्माण श्रमिकों ने पंजीयन काउन्टर खुलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हमारे हित में कार्य किया जा रहा है। काउन्टर में पंजीयन के बाद आसानी से कार्ड बन जाने से हमें शासन की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। अध्यक्ष श्री अग्रवाल और अन्य अतिथियों ने निर्माण श्रमिक श्री मोहित यादव, मोहम्मद अयाज, रूबीना शेख, शेख हमशेर, सूरज कुमार तिवारी, रमजान अली, रासिया बानों एवं अन्य को तत्काल पंजीयन कार्ड का वितरण भी किया। इस दौरान श्रमिकों ने छत्तीसगढ़ सरकार एवं श्रम विभाग के मार्गदर्शन में गरीब निर्माण मजदूरों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया। पंजीयन काउन्टर के शुभारंभ कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण श्री हरदीप सिंह होरा (बंटी) श्री गिरीश दुबे, श्री सुन्दर जोगी, श्री सुरेश चन्नावर, मोहम्मद अनवर हुसैन, अंजनी राधेश्याम विभार, सुनील बुवाल,अरूण जंघेल, श्री के सूरज, श्री विनय मिश्रा एवं जनप्रतिनिधिगण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।