रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हर्ष भारतीय किसान यूनियन के नेेता राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों की जो समस्या है उसे हम उठाएंगे। किसानों की जो सबसे ज्यादा समस्या है वह एमएसपी है। जो लगभग सभी राज्यों में है।
गौरतलब हो कि भारत के उत्तर राज्यों में खासकर दिल्ली हरियाणा पंजाब का था पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन लगभग 1 वर्षों से चल रहा है। छत्तीसगढ़ में किसानों को समर्थन मूल्य पर अधिक राशि मिलने पर कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर ऐसा है तो यह कानून दूसरे राज्यों में भी लागू होना चाहिए। वहीं छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में भी किसानों की कई बड़ी समस्या है जो सामने आएगी।
वहीं बीजेपी को लेकर कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी बीमारी है। देश के सभी मंडियों को बेचने का काम कर रही है। मध्यप्रदेश में जिसका ताजा उदाहरण सामने आया है। किसानों के मंडियों को बेच दिया गया है।