Home » नोरा फतेही ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, मुंबई की सड़कों पर रिवीलिंग ड्रेस पहने आईं नजर

नोरा फतेही ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, मुंबई की सड़कों पर रिवीलिंग ड्रेस पहने आईं नजर

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और लुक्स के लिए पॉपुलर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर हैडलाइन्स का हिस्सा बन गई हैं। इसकी वजह उनका बेहद बोल्ड अवतार है जो अब से कुछ देर पहले मुंबई में देखने को मिला। नोरा फतेही का ये बोल्ड अवतार अब इंटरनेट का पारा बढ़ाता दिख रहा है। नोरा फतेही को उनके गजब के डांसिंग स्किल्स और परफेक्ट लुक्स के लिए खासा पसंद किया जाता है। वो जहां भी जाती है सबकी नजरें उन्हीं पर जा टिकती हैं। ऐसा ही कुछ अब से कुछ देर पहले भी देखने को मिला जब नोरा को मुंबई की सड़कों पर मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा का लुक देखते बन रहा था। उन्हें जिसने भी देखा उनकी नजरें नोरा पर जा टिकी। नोरा को मुंबई के कोलाबा इलाके में सफेद रंग की रिवीलिंग ड्रेस पहने स्पॉट किया गया। नोरा का ये अंदाज उनके अब तक के सभी लुक्स पर भारी पड़ता दिखा। नोरा व्हाइट कलर के डीप नेक आउटफिट में खूब जंच रही थीं। उन्होंने इस फिटेड बॉडीकॉन थाईकट ड्रेस को परफेक्ट अंदाज में पहना था। नोरा ने साथ में व्हाइट कलर की हाई हील्स वैली पहनी थी। नोरा बेस मेकअप, लाइट कर्ल हेयर लुक में दिखीं। वो हमेशा की तरह बेहद अटरैक्टिव दिखीं। उनका फिट फिगर इस बॉडीकॉन ड्रेस में जमकर फ्लॉन्ट होता दिखा। नोरा ने अपने इस बोल्ड अवतार में जमकर पोज दिए। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स नोरा के इस बिंदास अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें नोरा फतेही को पिछली बार फिल्म भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया में एक्टिंग करते देखा गया था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More