Home » पहले जाने पहचाने उद्यमों में हाथ आजमाते थे… अब नई पीढ़ी के लिए पूछते हैं किस नये काम में हाथ आजमायें…

पहले जाने पहचाने उद्यमों में हाथ आजमाते थे… अब नई पीढ़ी के लिए पूछते हैं किस नये काम में हाथ आजमायें…

by Bhupendra Sahu
  • – एक्सपोर्ट की दिक्कतें दूर होने से अब छत्तीसगढ़ में भी बना इसके लिए सुंदर माहौल, सबसे ज्यादा दुर्ग-भिलाई के उद्यमी ले रहे रुचि
  • – एक्सपोर्ट कान्क्लेव आयोजित, इसमें उद्यमियों ने एक्सपोर्ट से संबंधी बारीकियों को जाना

दुर्ग / पहले हम उद्यमी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जाने पहचाने उद्यम तलाशते थे। यह पूछते थे कि कौन से उद्यम में पैसा लगाएं जो चलन में है और जहां ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। अब हम आइडिया में पैसा लगाते हैं। कौन सा ऐसा उद्यम करें जो बिल्कुल नया हो और जिसमें असीम संभावनाएं हों। एक्सपोर्ट को इसी लिए हम लोग आजमा रहे हैं और इसमें सफलता मिल रही है। यह बात एक्सपोर्ट कान्क्लेव के दौरान उद्यमियों ने कही। उद्यमियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र में एक्सपोर्ट की संभावनाएं केवल स्टील को लेकर नहीं हैं। यहां वनोपजों को लेकर और इसकी प्रोसेसिंग को लेकर बहुत सी संभावनाएं हैं। उद्यमी इस क्षेत्र में निवेश करें तो इसकी बड़ी संभावनाएं बनेंगी।

उद्यमियों ने कुम्हारी क्षेत्र में इंडस्ट्रियल कारिडोर आरंभ करने के निर्णय की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ग्रोथ के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि आपका मानव संसाधन नजदीक से आये। छत्तीसगढ़ में अभी मुंबई और गुड़गांव जैसे हालात नहीं हैं कि लोग दूर से चलकर आएं। वे घर के निकट ही अच्छे रोजगार के अवसर चाहते हैं। इसके मुताबिक शहर के पास ऐसा कारिडोर उपयोगी होता है। दुर्ग में औद्योगिक स्थिति की जानकारी उप महाप्रबंधक श्री सीमोन एक्का ने दी। कान्क्लेव के बारे में विस्तार से जानकारी उप संचालक श्री संजय गजघाटे, सहायक संचालक श्री लोकपाल खांडेकर ने दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री के.के. झा, श्री अजय भसीन, श्री कल्पतरू बेहरा, श्री सत्यनारायण अग्रवाल, श्री मलय जैन, श्री स्वामीनाथन, श्री विनोद जैन, श्री अरविंदर सिंह खुराना, श्री यश शुक्ला, श्री रामभगत अग्रवाल, श्री के.एस.बेदी, श्री अतुल चंद साहू, श्री अनल, श्री नवीन अग्रवाल, श्री सोमेंद्र विद्या, कु. एस. दीपिका एवं अन्य उद्योगपति तथा शाखा प्रबंधक, श्री आशुतोष सिंह, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में निर्यात को बढ़ावा देने हेतु अपने विचार प्रकट किये गये । जिसमें तकनीकी जानकारी ईईपीसी प्रतिनिधि श्री अंकित मेहता, ईसीजीसी प्रतिनिधि श्री कल्पतरू बेहरा, मेसर्स शिवम् हाईटेक प्रतिनिधि श्री केतन गुलाटी, नाबार्ड प्रतिनिधि श्री एम.बारा, एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दुर्ग प्रबंधक श्री कपिल सिंह कुषवाह द्वारा दी गई । लोकपाल खांडेकर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दुर्ग की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री सिमोन एक्का, महाप्रबंधक श्री आर.के. तिवारी एवं श्री आर.के. कुमार, प्रबंधक श्री राकेश चौरसिया, श्री कपिल सिंह कुषवाह, श्रीमती गुणेष्वरी साहू, श्री भूपेंद्र गौर, श्री तुषार त्रिपाठी एवं श्री नरेंद्र देवांगन, सहायक प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह एवं श्री संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे । मंच संचालन श्री भूपेंद्र गौर द्वारा किया गया।
ःः00ःः

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More