Home » ऐश्वर्या राय ने पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग की पूरी, 2022 में रिलीज होगी फिल्म

ऐश्वर्या राय ने पोन्नियिन सेल्वन की शूटिंग की पूरी, 2022 में रिलीज होगी फिल्म

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और अभिनय ने लाखों लोगों को उनका मुरीद बनाया है। भले ही अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद फिल्मों में उनकी सक्रियता कम हुई है, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं हुई। वह अपनी आने वाली तमिल फिल्म पोन्नियिन सेल्वन को लेकर चर्चा में हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि ऐश्वर्या ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म 2022 में रिलीज हो सकती है।

ऐश्वर्या ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग समाप्त कर ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा की है। ऐश्वर्या ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को प्रशंसकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज होने वाली है। ऐश्वर्या द्वारा साझा किए गए पोस्टर में फिल्म का टाइटल पोन्नियिन सेल्वन-1 रखा गया है। इसका मतलब है कि फिल्म का पहला भाग 2022 की गर्मियों में रिलीज होगा।

एक सूत्र ने कहा था, फिल्म का अंतिम शेड्यूल इस सप्ताह की शुरुआत में तमिलनाडु स्थिति एक शहर पोल्लाची में पूरा किया जा रहा था।
ऐश्वर्या ने 19 जुलाई को आधिकारिक तौर पर पोन्नियिन सेल्वन की घोषणा की थी। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। फिल्म के साथ ऐश्वर्या चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की 1995 में आई उपन्यास पर आधारित है। ऐश्वर्या फिल्म में नंदिनि और उनकी मां मंधाकिनी यानी डबल रोल में नजर आएंगी।

इसमें विक्रम, त्रिशा कृष्णा, प्रकाश राज, जयराम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार दिखेंगे।
फिल्म साउथ के सबसे शक्तिशाली राजा पर आधारित है। फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी। ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म ईरूवर से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ने फिल्म गुरू और रावण में साथ काम किया था। मां बनने के बाद ऐश्वर्या की जज्बा, सरबजीत, ऐ दिल है मुश्किल और फन्ने खान जैसी चार फिल्में आईं। ऐ दिल है मुश्किल को छोड़कर किसी भी फिल्म में उन्होंने खास प्रदर्शन नहीं किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More