Home » टाटा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के सीईओ बनाए गए मोदन साहा

टाटा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के सीईओ बनाए गए मोदन साहा

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई टाटा डिजिटल ने श्री मोदन साहा को वित्तीय सेवाओं का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। श्री साहा इससे पूर्व टाटा स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट ग्रुप के सीईओ रह चुके हैं। नई भूमिका में उन पर कंपनी के फिनटेक कारोबार पोर्टफोलियो के विस्तार की जिम्मेवारी होगी।

इसके अलावा वह टाटा डिजिटल में रणनीति और रणनीतिक निवेश को गाइड भी करेंगे।
टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने कहा, श्री साहा को मजबूत रणनीतिक क्षमताओं के साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र में काम करने का गहरा अनुभव है। टाटा डिजिटल की बुनियादी नेतृत्व टीम के एक हिस्से के रूप में वह फिनटेक व्यवसाय के निर्माण और विभिन्न रणनीतिक पहलों का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। नए व्यवसायों के निर्माण का उनका जुनून टाटा डिजिटल के लिए बहुत मूल्यवान होगा।
टाटा डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक पाल ने कहा, हमें खुशी है कि श्री साहा हमारी मुख्य नेतृत्व टीम में शामिल हो गये हैं और वित्तीय सेवाओं में उनकी मजबूत विशेषज्ञता हमारे लिए काफी मददगार साबित होगी।

श्री साहा ने कहा, पिछले चार वर्षों में समूह की विभिन्न रणनीतिक पहलों पर काम करने के बाद कार्यकारी भूमिका में टाटा डिजिटल से जुडऩा मेरे करियर का एक रोमांचक अध्याय है। अपनी नई भूमिका में मुझे देश के अग्रणी डिजिटल ईकोसिस्टम के निर्माण में योगदान देने का पूर्ण विश्वास है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More