Home » अय्यर, त्रिपाठी के तूफानी अर्धशतकों से कोलकाता ने मुबई को सात विकेट से धोया

अय्यर, त्रिपाठी के तूफानी अर्धशतकों से कोलकाता ने मुबई को सात विकेट से धोया

by Bhupendra Sahu

अबू धाबी। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों वेंकटेश अय्यर (53) और राहुल त्रिपाठी (71) के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 14 के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।
आईपीएल के सबसे बढिय़ा गेंदबाजी खेमों में से एक मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की। 156 रन का पीछा करने उतरे युवा खिलाड़ी शुभमन गिल और अपना दूसरा आईपीएल मुकाबला खेल रह वेंकटेश अय्यर ने पहली गेंद से ही आक्रामक रुख दिखाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 18 गेंदों में 40 रन की साझेदारी हुई। शुभमन के 13 रन पर आउट होने के बावजूद अय्यर अपने अंदाज में खेलते रहे और राहुल त्रिपाठी के साथ मिल कर दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने ताबड़तोड़ तरीके से खेलते हुए मुंबई के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। वेंकटेश ने जहां चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 30 गेंदों पर 53 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं राहुल ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए। वह अंत तक क्रीज पर रहे और टीम को जीत दिलाई।
मुंबई की गेंदबाजी आज पूरी फ्लॉप रही। केवल जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए, लेकिन उन्होंने इसके लिए 43 रन खर्च किए। उनके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। इससे पहले उनकी बल्लेबाजी भी अंत में आकर धराशाई हो गई थी। अच्छी स्थिति में होने के बावजूद अंत में उम्मीद से कम रन जोडऩा उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ।
दूसरे चरण में एक नए मूड के साथ खेलने उतरे केकेआर ने इस जीत के साथ दो अंक पाकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है, जबकि मुंबई छठे स्थान पर खिसक गया है। बेंगलुरु की तरह मुंबई को भी बड़े अंतर से हराने के चलते उसके नेट रन नेट में और सुधार हुआ है। इस मैच से पहले उसका नेट रन रेट +0.110 था जो अब +0.363 हो गया है। वहीं दूसरी ओर लगातार दो मैच हारने के बाद मुंबई की राह अब बहुत कठिन हो गई है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More