नईदिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे तेल कीमतों में उबाल आने बीच गुरूवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया। गत पांच सितंबर को इन दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गयी थी। दिल्ली में आज इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल जहां 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
अमेरिका में कच्चे तेल की खपत बढ़ऩे के मद्देनजर कल इसकी कीमतों में तेजी रही। कल ब्रेंट क्रूड 2.5 फीसद बढ़कर 75.46 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 3.05 प्रतिशत चढ़कर 72.61 डॉलर प्रति बैरल पर रहा था। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।