भिलाई। गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रगति नगर रिसाली स्थित शुभकामना हाईट्स में इस वर्ष प्रथम बार गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिदिन सुबह एवं शाम को पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया जा रहा है।
प्रतिदिन प्रसाद के रूप में खिचड़ी भी बांटी जा रही है। क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया है, जिससे स्थानीय वासियों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उपरोक्त आयोजन में सपना पाण्डे, ऋचा झा, मनीषा निखारे, अर्चना पाण्डे, सुनीता वर्मा, ममता देवांगन,एन, विजया रेड्डी लक्ष्मी, सरोज भण्डारी, सरोज बाला, निर्मला वर्मा, तर्पणा वर्मा, गीता सोनी, सुनीता मुर्ति, लता खन्ना, सपना दुआ आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे है।