Home » रणवीर सिंह अभिनीत सर्कस के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह अभिनीत सर्कस के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इस साल अपनी फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिखने भी खबरें सामने आई थीं। अब उनके किरदार के बारे में रोचक जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो दीपिका सर्कस के एक गाने में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि वह इस गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्कस के एक गाने में दीपिका मीनाम्मा की भूमिका में नजर आएंगी। इसी साल खबर आई थी कि फिल्म में दीपिका कैमियो की भूमिका में दिखने वाली हैं। सूत्र ने कहा, कहा जा रहा है कि दीपिका चेन्नई एक्सप्रेस (2013) में निभाए गए अपने मीनाम्मा के किरदार को फिर से निभाएंगी। फिल्म को रोहित ने ही निर्देशित किया था और यह दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

सूत्र ने कहा कि आजकल दीपिका को यादगार कॉमिक रोल में देखना दुलर्भ है। सूत्र ने बताया कि मीनाम्मा एक ऐसा किरदार था, जिसे सभी ने पसंद किया था और सर्कस जैसी मजेदार फिल्म में दीपिका को इस कैरेक्टर में देखना दिलचस्प होगा। ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका बॉलीवुड की सबसे हॉट जोडिय़ों में से एक हैं। एक दृश्य या गाने में ही कपल को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित होंगे।
दीपिका और रणवीर पहले भी बाजीराव मस्तानी और गोलियों की रासलीला राम-लीला में साथ काम कर चुके हैं। सर्कस को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है।

खबरों की मानें तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होगी। रणवीर पहली बार फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण होगा। फिल्म में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बचपन में एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं। इसके बाद जब बड़े होकर आपस में मिलते हैं, तो उनकी केमिस्ट्री शानदार होती है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू की गई थी।

काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका मे दीपिका भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म तख्त को लेकर चर्चा में हैं। वह जायेशभाई जोरदार में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका को द इंटर्न और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी नजर आने वाली हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More