Home » देवेन्द्र की पहल से साढे चालिस लाख से सेक्टर छ: के खाली मैदान का होगा सौन्दर्यीकरण… साढे चालिस लाख से बनेगा सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान,फेसिंग का कार्य हुआ शुरू

देवेन्द्र की पहल से साढे चालिस लाख से सेक्टर छ: के खाली मैदान का होगा सौन्दर्यीकरण… साढे चालिस लाख से बनेगा सर्वसुविधायुक्त खेल मैदान,फेसिंग का कार्य हुआ शुरू

by Bhupendra Sahu

भिलाई। सेक्टर 6 के खाली मैदान का जल्द ही सौदर्यीकरण किया जाएगा। करीब 40 लाख 50 हजार  की लागत से सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है,अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस खाली मैदान में  चैन लिंक फेंसिंग द्वारा मैदान का घेराव का कार्य किया जाएगा। इसके बाद घास युक्त खेल मैदान निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए विशेष घास मैदान में लगाया जाएगा। लाइट व्यवस्था भी की जाएगी। क्षेत्र वासियों की मांग पर भिलाई नगर विधायक ने पहल की और शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसपर शासन ने स्वीकृति दे दी है।  शासन से स्वीकृति मिलते ही भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द टेंडर आदि विभागीय प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है अब निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिए हैं।

सेक्टर 6 का यह मैदान लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। जहां असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है रात में कई असामाजिक तत्व या नशाखोरी जैसे गलत भी करते रहते है। लोगों को इस वजह से काफी परेशानी होती है। खाली मैदान में रात में अंधेरा पसरा रहता है। यहाँ लाइट की कोई सुविधा नहीं है। लोगों की शिकायत पर विधायक देवेंद्र यादव सेक्टर की इस खाली मैदान को सुंदर और सुविधा युक्त खेल मैदान बनाया जाएगा।
एक गार्डन, ऑक्सीजन जोन की तरह डेवलप किया जाएगा। ताकि लोग यहाँ सुबह शाम सैर करने, योग करने व टहलने के लिए आ सके। बच्चो के खेलने के लिए सुंदर व्यवस्थित गास युक्त खेल मैदान तैयार किया जाएगा। जहाँ रात में पर्याप्त लाइट की सुविधा रहेगी। रंगबिरंगी लाइट यहाँ लगवाई जाएगा। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। यहाँ खाली मैदान को खेल मैदान बनाने विशेष तरह के घास लगाए जाएंगे। जिससे क्षेत्र के नागरिकों के साथ युवाओ और बच्चों के खेल की भी बेहतर सुविधा होगी। सेक्टर 6 का यह मैदान पूरी तरह से तैयार होने के बाद यहाँ का सबसे आकर्षक और जरूरत को पूरा करने वाला मैदान होगा।
वार्ड दौरा में लोगों ने की थी मांग
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव कुछ माह पूर्व सेक्टर 6 का वार्ड दौरा करने गए थे। तब वे पूरे वार्ड का दौरा कर लोगों से मिले और सब का हालचाल जानने के साथ सब की समस्याओं से भी अवगत हुए थे। तब वार्ड वासियों ने विधायक से मांग की थी वे इस खाली मैदान को बहुत सुंदर भव्य सुविधा युक्त खेल मैदान बनाएं। जनता की मांग पर विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और स्टिमेन्ट तैयार कराकर निर्माण कार्य के लिए बजट पास कराया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More