Home » खाद्य तेलों में 733 रुपये तक की उबाल; अनाज महंगा… दाल में घटबढ़

खाद्य तेलों में 733 रुपये तक की उबाल; अनाज महंगा… दाल में घटबढ़

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की गिरावट के बावजूद बीते सप्ताह स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग निकलने से दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में 733 रुपये प्रति क्विंटल तक की उबाल आ गई तथा अनाज भी महंगा हो गया जबकि दाल की कीमतों में घटबढ़ रही। तेल तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अक्टूबर वायदा समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 22 रिंगिट उतरकर 4411 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.99 सेंट फिसलकर सप्ताहांत पर 56.02 सेंट प्रति पाउंड बोला गया।

विदेशी बाजारों की गिरावट के बावजूद त्योहारी मांग निकलने से बीते सप्ताह घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में तेजी रही। सरसों तेल 733 रुपये, मूंगफली तेल 220 रुपये, वनस्पति तेल 219 रुपये, पाम ऑयल 146 रुपये और सोया रिफाइंड 74 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े गये जबकि सूरजमुखी तेल के भाव 366 रुपये प्रति क्विंटल तक उतर गये।
सप्ताहांत पर सरसों तेल 19121 रुपये, मूंगफली तेल 17802 रुपये, सूरजमुखी तेल 17582 रुपये, सोया रिफाइंड 16044 रुपये, पाम ऑयल 13113 रुपये और वनस्पति तेल 14138 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More