Home » सौरव गांगुली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी… धोनी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगा दादा का सफर…

सौरव गांगुली के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी… धोनी के बाद अब बड़े पर्दे पर दिखेगा दादा का सफर…

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली (एजेंसी)। सौरव गांगुली ने खुद अपने फ्रेंड्स के लिए यह खुशखबरी दी। इसी से जुड़ी एक जानकारी को सौरव गांगुली ने ट्विटर पर साझा किया। बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि लव फिल्म्स उनकी बायोपिक का निर्माण कर रहा है। पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पर बायोपिक बनने जा रही है। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के बाद सौरव गांगुली के जीवन का सफर बड़े परदे पर दिखाई देगा। सौरव गांगुली ने खुद अपने फ्रेंड्स के लिए यह खुशखबरी दी। इसी से जुड़ी एक जानकारी को सौरव गांगुली ने ट्विटर पर साझा किया। बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि लव फिल्म्स उनकी बायोपिक का निर्माण कर रहा है। हालांकि इससे पहले भी एक इंटरव्यू में गांगुली ने अपनी बायोपिक की पुष्टि की थी।

गांगुली का ट्वीट
सौरव गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा कि क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे आत्मविश्वास दिया है और सिर उठाकर आगे बढ़ने की क्षमता दी है। एक यात्रा, जिसे जीवंत किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेंगी। गांगुली को दादा के नाम से भी जाना जाता है। सभी जानते हैं कि दर्शकों के दिल में उनके लिए एक अलग प्यार है। 90 के दशक से लेकर वर्तमान तक वह लगातार क्रिकेट को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए हैं। दर्शक उनकी बायोपिक देखने को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे।

लव फिल्म्स कर रहा निर्माण
सौरव गांगुली पर बनने वाले बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। दोनों ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दादा सौरव गांगुली की बायोपिक को लव फिल्म्स प्रोड्यूस करेगा। कैप्शन में लिखा गया गेम ऑन। आपको यह भी जानना जरूरी है कि लव फिल्म्स ने सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, मलंग और छलांग जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More