Home » ग्राहकी से सोना चांदी में घटबढ़

ग्राहकी से सोना चांदी में घटबढ़

by Bhupendra Sahu

इंदौर । सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी से भाव ऊपर नीचे हुए। सप्ताहांत सोना 50 रुपये सस्ता बिका वही चांदी 750 रुपये ऊंची बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 49000 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 48950 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 65300 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 66050 रुपये के स्तर हुए।

कामकाज में सोना ऊंचे में 49050 नीचे में 48500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 66100 तथा नीचे 64500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1830 डॉलर तथा चांदी 2471 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More